नयी दिल्ली: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस साल चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में आठ से 17 जून तक बेल्जियम, आॅस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ पांच मैच खेलेगी।

भारतीय टीम ने हाल ही में अर्जेंटीना के रोसारियो में चार देशों के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां से वह सीधे बेल्जियम के लिए रवाना हो गई थी। भारत यूरोप के अपने दौरे की शुरूआत एंटवर्प के हॉकी सेंटर आॅफ एक्सीलेंस, विलरिज प्लीन में बेल्जियम के खिलाफ तीन मैचों के साथ करेगा।

इसके बाद भारतीय टीम कोंटिच में बीयरशॉट टेनिस हॉकी पैडल क्लब में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस दौरे का समापन उट्रेच में हॉकी क्लब कम्पोंग में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के साथ होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खांडेकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह दौरा हमारे लिए बहुत अच्छा अवसर है।

अर्जेंटीना में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और अब बेल्जियम, आॅस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने से हमें अपनी लय को बनाए रखने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दौरा इस साल के आखिर में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 की हमारी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। अब हम जो भी मैच खेलेंगे उससे हमें विश्व कप की चुनौती के लिए तैयार होने में में मदद मिलेगी।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version