एंटवर्प. भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को बेल्जियम से 0-2 से हार गई जो एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में उसकी लगातार छठी हार है. दो गोलरहित क्वार्टर के बाद बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल करके जीत सुनिश्चित की. बेल्जियम ने शनिवार को भी भारतीय टीम को 5-1 से हराया था.

एंब्रे बेलेनघी ने 40वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि लिएन हिलेवार्ट ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया. भारत और बेल्जियम दोनों ने पहले हाफ में आक्रामक इरादे दिखाए. एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को परखा. भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी.

बेल्जियम ने अधिक बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल शुरुआती दो क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिली.
बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा. इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version