मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारतीय संस्कृति जीवन, सद्भाव और सह-अस्तित्व के मूल्यों को कायम रखने के कारण निरंतर फल-फूल रही है. फडणवीस ने मंगलवार शाम श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर द्वारा आयोजित ‘पर्युषण महापर्व 2025’ में यह बात कही. पर्युषण महापर्व जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह पर्व क्षमा मांगने और क्षमा करने के लिए सर्मिपत है.

फडणवीस ने इस आयोजन को भक्ति, अनुशासन और करुणा का उत्सव मनाने वाला एक अविस्मरणीय अनुभव बताया. उन्होंने कहा, ”दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति-हमारी भारतीय संस्कृति निरंतर फल-फूल रही है क्योंकि इसने जीवन, सद्भाव और सह-अस्तित्व के मूल्यों को हमेशा कायम रखा है. हमारी परंपरा इस बात पर जोर देती है कि हर जीवन को अस्तित्व का अधिकार है और उसका पोषण एवं संरक्षण करना समाज की जिम्मेदारी है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version