बेंगलुरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी है और उनकी नवीनतम फिल्म ‘ठग लाइफ’ के निर्माता को कन्नड़ साहित्य परिषद द्वारा दायर आवेदन पर जवाब देने का निर्देश दिया. आवेदन में राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध के खिलाफ निर्माता की याचिका में हस्तक्षेप की मांग की गई थी.

परिषद अदालत के समक्ष हासन द्वारा दिए गए बयानों से उत्पन्न संवैधानिक, सांस्कृतिक और भाषाई चिंताओं को रखना चाहती थी, विशेष रूप से कन्नड़ भाषा और संस्कृति की पहचान, गरिमा और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के परिप्रेक्ष्य में. यह मामला फिल्म के ऑडियो रिलीज के दौरान हासन द्वारा दिए गए एक बयान से उपजा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल भाषा से हुआ है.

इस टिप्पणी से बड़ा विवाद पैदा हो गया और कर्नाटक के नेताओं और राज्य के फिल्म चैंबर ने मांग की कि अभिनेता अपना बयान वापस लें और माफी मांगें. हालांकि, उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया और पांच जून को फिल्म को कर्नाटक में रिलीज न करने का फैसला किया, जबकि यह विश्वभर में रिलीज होनी थी.

शुक्रवार को प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के वकील ने कहा कि अभिनेता को कन्नड़ साहित्य परिषद के अभियोग आवेदन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए. मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना ने मामले की अगली सुनवाई 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने राज्य में फिल्म की रिलीज के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version