राष्ट्रवाणी: रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version