राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,भिलाई। बीएसपी से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी करने वाले संगठित गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । गिरफ्तार आरोपित का नाम हेमंत देवांगन(22) निवासी ग्राम मोखा जिला धमतरी बताया गया है। आरोपित लोडर ऑपरेटर है। पुलिस ने इस प्रकरण में 16 वीं गिरफ्तारी की है। हेमंत देवांगन की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर आपरेटर के रूप में कार्य करता था। गिरोह के सदस्यों द्वारा उससे रात्रि के समय लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी लोड कराया जाता था, जिसे फ्लू डस्ट के भीतर छिपाकर हाईवा वाहनों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर भेजा जाता था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोडर क्रमांक सीजी 07 सीई 0249 को भी जब्त कर लिया है। आरोपित की संलिप्तता प्रमाणित होने पर घटना में प्रयुक्त लोडर जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि 26 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह, खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स तथा प्लाट क्रमांक-18, एचआइए हथखोज भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित मिला। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपितों द्वारा संगठित रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर अवैध रूप से संग्रहित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी भी जब्त की गई।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण
