भिलाई। छत्तीसगढ़ भिलाई की प्रशिक्षण एवं रवीन्द्र संस्कृति पर कार्यरत संस्था गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल आफ परफारमीग आटर्स ) को शांतिनिकेतन बोलपुर पश्चिम बंगाल में रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 मे सम्मानित किया गया। संस्था ने समिति के आठ सदस्यों को सेवा शांति निकेतन उत्सव 2025 में कला एवं रवींद्र सस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए” रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया है, जिसे भारत सेवा संघ के प्रमुख महाराज स्वामी अदवैतानन्दजी, विश्व भारती विश्वविद्यालय बोलपुर शांति निकेतन क्रीड़ा अधिकारी तापोश सान्याल, ओडिशी नृत्य गुरु अपूर्व चक्रवर्ती ने प्रदान किया।

सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं गुरूदेव रवीन्द्रनाथ की मूर्ति प्रदान किया गया । सम्मान समारोह के साथ गीत वितान कला केन्द्र के सदस्यों ने ग्रामीण पून निर्माण विभाग अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार घोष विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कला भवन, संगीत भवन, उत्तरायण गृह, विश्व विद्यालय प्रांगण, शांति निकेतन क्षेत्र का भ्रमण भी किया। बता दें कि प्रतिवर्ष अनुसार यह आयोजन दक्षिण कोलकाता क्रीड़ा एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित किया गया।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version