भिलाई नगर। कन्हैया स्टील इंडस्ट्री में बुधवार, 17 सितंबर को विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। केव्ही ग्रुप के चेयरमैन के के झा एवं डायरेक्टर निश्चय झा ने अपने पूरे स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पं. मोनू महाराज ने पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कराई। भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई। पश्चात सभी ने मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।

इस अवसर पर केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा, एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा विशेष रूप से उपस्थित थीं। पूजा में समाजसेवी अनिल सिंह, लल्लन तिवारी, सुखदेव पांडे सहित स्टाफ संदीप अग्रवाल, विवेक नाग, थानेश शर्मा, नारायण, दिनेश चक्रवर्ती, श्यामलाल, भुवनेश्वर, जितेंद्र, देवदास, लाल वर्मा, बच्चन चौहान,शशि बाई सहित अन्य उपस्थित थे। पूजा समाप्ति पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष के के झा ने पूरे स्टाफ को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version