डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व पर मां बमलेश्वरी दरबार डोंगरगढ़ जाने वाले भक्तों के लिए राहत की खबर है। इस दौरान 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिन के लिए स्टापेज दिया गया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी जारी की है।

नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों का विस्तार किया गया है। दरअसल, रेलवे प्रशासन हर साल नवरात्रि पर आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टापेज की सुविधा देता रहा है। इस बार भी पांच जोड़ी ट्रेनें यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुनिश्चित किया गया है। इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टापेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version