राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में अपील की सुनवाई से पहले पीड़ित या उसके अभिभावक को नोटिस देना जरूरी माना है। कोर्ट ने कहा कि पॉक्सो एक्ट की धारा 40 पीड़ित बच्चे के परिवार या अभिभावक को अपनी पसंद के वकील से कानूनी मदद लेने का कानूनी अधिकार देती है।

इसलिए मामले की सुनवाई की जानकारी दिए बिना अपील पर आगे बढ़ना सही नहीं होगा। यह आदेश जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास और जस्टिस सुधीर कुमार की डिवीजन बेंच ने अजय मिरी बनाम छत्तीसगढ़ शासन मामले में सुनवाई के दौरान दिया। अपीलकर्ता की तरफ से एडवोकेट दिनेश तिवारी और शासन की तरफ से एडिशनल महाधिवक्ता आशीष शुक्ला ने पैरवी की।

सुनवाई में अपीलकर्ता की तरफ से कहा गया कि पॉक्सो एक्ट में अपील की सुनवाई की जानकारी पीड़ित को देने का कोई साफ प्रावधान नहीं है। इसलिए पीड़ित की गैर मौजूदगी में अपील का फैसला किया जा सकता है। शासन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पीड़ित को सूचना दिए बिना वह धारा 40 के तहत कानूनी मदद लेने के अधिकार का यूज नहीं कर सकेगा।

हाई कोर्ट ने धारा 40 और पॉक्सो नियम, 2020 के नियम 4(13) का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि बच्चे, उसके माता-पिता या अभिभावक को आरोपी की गिरफ्तारी, दाखिल आवेदनों और दूसरी कोर्ट की कार्रवाई की जानकारी दी जाए। कोर्ट ने रजिस्ट्री को संबंधित थाना प्रभारी के जरिए पीड़ित, शिकायतकर्ता या अभिभावक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

उन्हें अगली सुनवाई में खुद या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या हाई कोर्ट सहायता केंद्र से अपना पक्ष रखने की सुविधा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर 2026 को होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version