राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने पूर्व तट रेलवे के संबलपुर मंडल के नारला रोड स्टेशन में 17481/17482 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को प्रायोगिक ठहराव देने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।
यह सुविधा 28 सितंबर से आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर से नारला रोड स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह ट्रेन नारला रोड स्टेशन पर सुबह 10:08 बजे पहुंचकर 10:10 बजे रवाना होगी।
इसी तरह 29 सितंबर से 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस इस स्टेशन में ठहरेगी। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
