राष्ट्रवाणी: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ के मेकर्स ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर सामने आया अपडेट कब रिलीज होगी प्रशांत नील की ड्रैगन? एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

जूनियर NTR और KGF फेम प्रशांत नील की आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ में देरी की खबरों के बीच यह फिल्म काफी चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स ने अब कन्फर्म किया है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म पहले की गई घोषणा के अनुसार के अनुसार ही होगी। ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्री-रिलीज इवेंट में बोलते हुए, माइथ्री मूवी मेकर्स के प्रोड्यूसर रवि शंकर येलामंचिली ने देरी की अफवाहों को खारिज कर दिया।

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार उन्होंने दोहराया कि ‘ड्रैगन’ (Dragon) पहले बताई गई रिलीज डेट पर ही आएगी। यानी फिल्म घोषणा के अनुसार 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जूनियर NTR के हाथ में चोट लगने और सर्जरी होने के बाद फिल्म के शेड्यूल को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

खबरों के अनुसार, एक्टर को लगभग छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। इस रुकावट के बावजूद, प्रोडक्शन शेड्यूल योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। जब तक जूनियर NTR ठीक हो रहे हैं, प्रशांत नील उन हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं जिनमें एक्टर शामिल नहीं हैं।

ये सीक्वेंस पहले से ही नियोजित शेड्यूल का हिस्सा थे और NTR के सेट पर लौटने से पहले इनके पूरे होने की उम्मीद है। जब एक्टर सेट पर वापस आएंगे, तो उनके हिस्से की शूटिंग फिर से शुरू हो जाएगी। खबर है कि मेकर्स इस साल के आखिर तक शूटिंग पूरी करना चाहते हैं, ताकि टीम को एडिटिंग और फिल्म के बड़े पोस्ट-प्रोडक्शन काम के लिए काफी समय मिल सके।

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) लीड रोल में हैं। वहीं रुक्मिणी वसंत, NTR के अपोजिट फीमेल लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी।

माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में अनिल कपूर नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ के रोल में हैं और बीजू मेनन अफगानिस्तान लॉजिस्टिक्स हेड जलील रहमान का रोल निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म इस साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह अगले साल 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version