राष्ट्रवाणी: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की अगली फिल्म ओम चैप्टर-1 की रिलीज डेट अपडेट सामने आ गया है। ओम चैप्टर-1 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे इश्क में और कारा जैसी कई शानदार फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता धनुष लंबे समय से अपनी अपकमिंग मूवी ओम चैप्टर-1 (Om Chapter-1) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

वैसे तो उनकी ये फिल्म ओम चैप्टर-1 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि धनुष और ममूटी स्टारर इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से हिंदी सिनेमा की दो फिल्मों की चिंता बढ़ सकती है।

क्योंकि ओम चैप्टर-1 का बॉक्स ऑफिस क्लैश उन दोनों फिल्मों के साथ ही होगा। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 16 अक्टूबर 2026 को ओम चैप्टर-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसमें बदवाल की खबर की सामने आ रही है।

दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मूमटी और धनुष (Dhanush) की मोस्ट अवेटेड ओम चैप्टर-1 को आगे पोस्टपॉन कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब ओम चैप्टर-1 को 26 नवंबर 2027 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। श्रीधर पिल्लई द्वारा शेयर किए गए तमिल सिनेमा ट्रेड गाइड के मुताबिक धनुष की ओम चैप्टर-1 अब नई रिलीज डेट 26 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस जिसका कारण इसी महीने (अक्टूबर) रिलीज होने वालीं कई बड़ी तमिल फिल्में हैं। इसी वजह से धनुष और ममूटी स्टारर यह फिल्म नवंबर के आखिर तक सिनेमाघरों में आ सकती है। कहा ये जा रहा है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म जेलर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ओम चैप्टर-1 के मेकर्स ने मूवी के आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

बता दें कि रजनीकांत की जेलर 2 को 16 अक्टूबर के दिन थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा। ओम चैप्टर-1 की नई रिलीज डेट से अब कहीं न कहीं हिंदी सिनेमा की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल 26 नवंबर को ओम चैप्टर-1 को रिलीज किया जाना है और इसके अगले दिन इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 और आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया आ रही है।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों मूवीज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version