Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे की सरगर्मी के बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सोमवार को अचानक सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं और सुबह 8:30 बजे से वहां इंतजार कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। टिकट लिए बिना मैं यहां से नहीं जाऊंगा।

जदयू के वरिष्ठ नेता पर टिकट काटने का आरोप
गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। वह मेरा टिकट काटना चाहते हैं इसलिए वह आजकल मेरे विरोधी अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल के संपर्क में हैं। वह उन्हें टिकट देना चाह रहे हैं।मैंने सीएम नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेंगे। इधर, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के इस कदम से जदयू खेमे में हलचल मच गई है। सूत्रों सीट बंटवारे के दौरान पार्टी के कई मौजूदा विधायकों में नाराजगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी चल रही है, जिससे पुराने विधायकों में नाराजगी है। इधर, सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और गोपाल मंडल से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version