नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ तालबेहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने दर्ज कराया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि देश के प्रधानममंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेजस्वी यादव एवं अन्य लोगों ने अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने तेजस्वी यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि राजद के एक्स हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था।

पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगाई गई थी। शिकायतकर्ता ने पोस्ट की कॉपी को मुकदमे में सबूत के तौर पर पेश किया है। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version