अहमदाबाद. बिहार में हत्या के एक मामले में एक गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया. स्थानीय अपराध शाखा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला ने गैंगस्टर को हत्या की सुपारी कथित तौर पर दी थी. अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया, महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, इसलिए ही इस अपराध को अंजाम दिया गया.

अपराध शाखा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में एक ठिकाने से हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित आमोद कुमार की 16 सितंबर को बिहार के मोतिहारी के निकट दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसने बताया कि जांच के दौरान यादव की भूमिका का पता चला जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम को भगोड़े का पता लगाने के लिए अहमदाबाद भेजा गया.

पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर कुमार की हत्या के लिए यादव को सुपारी दी थी. विज्ञप्ति में कहा गया कि यादव ने कथित तौर पर दोनों शूटर को कुमार के पते के बारे में निर्देश दिए थे. इसमें कहा गया कि अहमदाबाद में यादव को पकड़ लिया गया और बिहार पुलिस को सौंप दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version