बिजनौर: बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राहुल ंिसह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान नरेन्द्र (27) के रूप में हुई है। उन्­होंने बताया कि नजीबाबाद थाने पर बृहस्पतिवार को तहरीर मिली थी कि नरेन्द्र ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को ले जाकर दुष्कर्म किया है।

उन्­होंने कहा कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार रात को ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एक सूचना के आधार पर नरेंद्र को आम के बाग में घेरा गया तो उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्­होंने कहा कि नरेन्­द्र के खिलाफ पुलिस ने यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version