बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाले में डूबने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए तीन बच्चों समेत चार लोगों की नाले में बहने से मौत हो गयी. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बलौदाबाजार-भाटापारा जिले तथा दो बिलासपुर जिले के हैं. तीनों बच्चों के शव कल सोमवार रात को बरामद कर लिए गए तथा चौथे व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है.

बेलगहना पुलिस चौकी के प्रभारी राज सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बिटकुली गांव निवासी ध्रुव परिवार सोमवार को एक बस में सवार होकर भनवारटंक के मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने आया था. बस में ध्रुव परिवार के बिलासपुर निवासी सदस्यों सहित लगभग 40 लोग सवार थे. सिंह ने बताया कि सोमवार को वह देवी दर्शन के बाद शाम को लगभग चार बजे मुख्य मार्ग में खड़ी बस की तरफ पैदल लौट रहे थे तब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई.

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से आसपास की पहाड़ी का पानी तेजी से रास्ते में एक बरसाती नाले में आ गया. इसी समय तेज बहाव के बीच नाला पार करते समय चार लोग बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के निवासी मितान ध्रुव (पांच) तथा गौरी ध्रुव (13) और बिलासपुर निवासी बलराम ध्रुव (45) तथा उनकी बेटी मुस्कान ध्रुव (13) नाले में बह गए.

अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और जिला प्रशासन के दल को घटनास्थल भेजा गया तथा बचाव कार्य शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के शव सोमवार रात बरामद कर लिया गया तथा बलराम ध्रुव का शव आज सुबह 11 बजे बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version