बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर के एक बाजार में मंगलवार देर रात आग लगने से 12 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गईं. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. शहर के ‘सिटी कोतवाली’ थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे क्षेत्र के शनिचरी बाजार में दुकानों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाए जाने से पहले एक गोदाम, कपड़ों की दुकान, खाने-पीने की कुछ दुकानों समेत 12 से 15 व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए. अधिकारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है. पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग ‘शॉर्ट र्सिकट’ की वजह से लगी लेकिन जांच के बाद ही इस संबंध में सटीक जानकारी मिल सकेगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version