राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जारहागांव लौट रहे तीन युवकों के साथ देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड में लगा लोहे का पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट में जा घुसा, जबकि पीछे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल मदद कर पुलिस और डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जारहागांव निवासी प्रियंशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिलासपुर से वापस घर लौट रहा था। देर रात जब उनकी बाइक सकरी और पेंडारी के बीच पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप प्रियंशु के पेट में घुस गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीछे बैठे दोनों युवक भी पाइप की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोक दीं और घायलों की मदद में जुट गए। मौके पर मौजूद गजेंद्र ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को डायल-112 की टीम के माध्यम से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रियंशु ज्ञानिक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मिली मदद के कारण घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
