राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस उपदाते : बिलासपुर. पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की रिकवरी में बड़ी सफलता हासिल की है. वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने 1250 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए हैं. इनमें से करीब 30 लाख रुपये कीमत के 202 मोबाइल फोन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “चेतना अभियान” के तहत “अर्पण” कार्यक्रम में उनके मालिकों को वापस किए गए. मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना की. दिग एवं ससप रजनेश सिंह के निर्देश पर अककु साइबर सेल ने यह कार्रवाई की. बरामद मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों से भी रिकवर किए गए हैं. कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल ने नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और “संचार साथी” मोबाइल ऐप की उपयोगिता की जानकारी भी दी. बिलासपुर. मोपका क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग का करीब दो महीने से पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. शिकायत के मुताबिक आरोपी स्कूल आने-जाने के दौरान नाबालिग का पीछा करता था और इशारेबाजी कर उसे परेशान करता था. नाबालिग के पिता की शिकायत पर मोपका चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कंवर निवासी कुटीपारा, मोपका को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ धारा 78, 79 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कार्रवाई सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस ने की है. बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की अगस्त-सितंबर 2026 सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षाएं कल 10 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं. जारी समय-सारिणी के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 25 अगस्त तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 29 अगस्त तक चलेगी. इस परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा. प्रश्नपत्र का वितरण 8:40 बजे किया जाएगा और 8:45 बजे से उत्तर पुस्तिका में लिखने की अनुमति मिलेगी. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और वैध पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. साथ ही उनको परीक्षा के दौरान बोर्ड के सभी दिशा-निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा. इस परीक्षा के लिए जिले में शहर से लेकर ब्लॉक तक कई सेंटर बनाए गए है. जहां कल से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. सक्ती. पलाड़ीखुर्द स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के छात्र ओमेश कंवर की मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या कर शव को शौचालय में टांगने का आरोप परिजनों ने लगाया है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिजनों को सूचना दिए बिना छात्र को अस्पताल ले जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी ओमेश के परिजन अपनी मांग लेकर पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की.परिजनों की बात सुनने के बाद दोनों अधिकारियों ने उन्हें मंच पर बुलाकर समाज के सामने आश्वस्त किया कि मामले की उचित एवं निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार एफआईआर और कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ओमेश कंवर को न्याय दिलाया जाएगा. अब पूरे मामले की जांच और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर परिजनों के साथ-साथ समाजजनों की नजर बनी हुई है. हालांकि हत्या के परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. बता दें कि मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शनिवार को बाराद्वार थाना भी पहुंचे. उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की. परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविकता सामने आनी चाहिए. परिजनों का आरोप है कि ओमेश की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और घटना की जानकारी उन्हें तत्काल नहीं दी गई. उनका कहना है कि यदि छात्र का शव विद्यालय के शौचालय में फंदे पर मिला था तो परिजनों को सूचना दिए बिना उसे अस्पताल क्यों ले जाया गया, इस पूरे घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए. परिजन विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षकों की भूमिका की जांच कराने और यदि जांच में किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कोरबा. वन विभाग की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गश्त के दौरान एक वेन को रोककर तलाशी ली गई. इस वेन मे करीब 15 हजार कीमती 0.200 घन मीटर सागौन लकड़ी कर लट्ठा लोडकर ले जाया जा रहा था. मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वेन को राजसात की तैयारी शुरू कर दी गई है. मामला कटघोरा वनमंडल के वन परिक्षेत्र पाली का है. दरअसल कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने पेंड़ों की अवैध कटाई व वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग के निर्देश जारी किए हैं. उनके निर्देश पर पाली वन परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर बंजारे ने अमल शुरू कर दिया है. उनके निर्देश पर वनकर्मी गश्त के लिए निकले हुए थे. वे बारी उमराव घुईचुवां मार्ग में पहुंचे थे. इसी दौरान वनकर्मियों की नजर एक सफेद रंग के वेन पर पड़ी. टीम ने वेन को रोककर तलाशी ली तो तीन नग सागौन का लट्ठा लोड मिला. इस संबंध में चालक से पूछताछ की गई, लेकिन वह न तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका और ही ही संतोषजनक जवाब मिला. लिहाजा टीम वेन को लकड़ी सहित पकड़कर कार्यालय ले आई. मामले में करीब 15 हजार रूपए कीमती 0.200 घन मीटर सागौन लट्ठा सहित वेन को जप्त किया गया. इसके साथ ही वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वेन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वन विभाग ने अपील की है कि जंगल की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है. इसे नजर अंदाज न करें. यदि वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो ऐसा करने वाले के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- दुर्ग संभाग की ख़बर : चंडीभाठा पत्थर खदान में डूबे युवक का शव बरामद
- मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
