राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के जुनवानी इलाके में स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित रूप से एक विशेष टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचकर औचक रेड कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर और महिला दलाल सहित कुल नौ आरोपितों को मौके से दबोच लिया। पुलिस की इस रेड कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों के साक्ष्य हाथ लगे हैं। मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 19 नग मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1900 रुपये की नकद रकम और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराता था, जबकि महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत इस पूरे रैकेट के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करती थी। रेड के वक्त मौके पर उपरोक्त मुख्य आरोपितों के अलावा कुछ ग्राहक और अन्य संबंधित व्यक्ति भी मौजूद मिले। पुलिस ने पकड़े गए सभी नौ आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। जिन नौ आरोपितों के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है, उनमें तनय सोनी (23) निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, हेमा सिंह उर्फ प्रीत (22) राधिका नगर मैत्री विहार गार्डन के पास, रूपेन्द्र जंघेल (39) अनुभा रेसिडेंसी जुनवानी, रितिक सोनी (26) राम नगर उरला, दिनेन्द्र कुमार सोनी (29) पोटिया कला दुर्ग, हेमंत सिन्हा (28) वृंदा नगर बोरसी दुर्ग, अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32) कैलाश नगर जामुल, आनंद कुमार (31) वैशाली नगर और अरुण पाण्डेय (24) निवासी स्मृति नगर चौक थाना सुपेला शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version