राष्ट्रवाणी: राजनांदगांव। डोंगरगढ़ मंडल को भंग किए जाने से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ता और मंडल पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने सवाल किया कि जब डोंगरगढ़ मंडल की कोई गलती नहीं थी फिर मंडल को भंग क्यों किया गया? मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ मंडल के अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना सहित नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के साथ उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्षद, मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी रविवार शाम को 5:00 बजे स्पीकर हाउस पहुंचकर डॉ रमन सिंह से मुलाकात की है। मंडल के पदाधिकारियों का चर्चा के दौरान यह कहना था कि डोंगरगढ़ में अंदरूनी विवाद के बाद पांच लोगों को निष्कासित किया गया लेकिन मंडल की किसी भी प्रकार की गलती के बिना विश्वास में लिए बगैर डोंगरगढ़ मंडल को भंग क्यों कर दिया गया सैकड़ो की संख्या में पहुंचे पदाधिकारी की यह मांग थी कि डोंगरगढ़ मंडल को फिर से बहाल किया जाए। बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष ने डोंगरगढ़ से पहुंचे लोगों को सुना है ,और फिर उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। वह समय लेकर संगठन के अजय जमवाल और पवन साय से चर्चा करेंगे, जिसमें डोंगरगढ़ के 10-15 लोग साथ में बैठकर अपना पक्ष रख लें। इसके बाद संगठन के लोग एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे। मंडल के पदाधिकारियों कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिया है कि डोंगरगढ़ मंडल के साथ अन्याय नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ भाजपा में लंबे समय से चल रही है. खींचतान और सोशल मीडिया में आरोप प्रत्यारोप के बाद पांच नेताओं को भाजपा से निष्कासित करने के बाद डोंगरगढ़ मंडल को भंग कर दिया गया था। मंडल को भंग करने के विरोध में अब पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।
Trending
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
- सावन में बढ़ी चांदी के नाग-नागिन की चमक, शिव श्रृंगार पहली पसंद, नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान – राष्ट्रवाणी
- विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़िए, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी तक की करेंगे पदयात्रा… – राष्ट्रवाणी
