राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस Update, बिलासपुर: शहर को ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों के दबाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिलासपुर में प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड के निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 827.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्तावित रिंग रोड शहर के प्रमुख NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस जोड़ेगी। इसके बनने से भारी और कमर्शियल मालवाहक वाहन शहर के भीतर प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगे, जिससे आंतरिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। नहै द्वारा इस प्रोजेक्ट की DPR, ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार करने का कार्य तेजी से जारी है। इस रिंग रोड के निर्माण से बिलासपुर की यातायात व्यवस्था और आधारभूत विकास को एक नया आयाम मिलेगा। जिले में चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस संगठित गिरोह द्वारा शहर की एक फोटोकॉपी दुकान में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिसके आधार पर मुआवजे की राशि हड़पी जाती थी। पुलिस ने मामले में हैंडराइटिंग के महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। इस कड़ी में पुलिस ने कवर्धा की एक हितग्राही महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर फर्जी दस्तावेज के जरिए सर्पदंश का मुआवजा लेने का गंभीर आरोप है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस संगठित नेटवर्क के जरिए 431 फर्जी मामलों में कुल 17.24 करोड़ रुपये के भुगतान का फर्जीवाड़ा किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में इस पूरे सिंडिकेट और गिरोह के अन्य सहयोगियों के नाम सामने आने की उम्मीद है। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुरदुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने मिलकर एक किसान की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश रजक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना में शामिल दूसरा फरार आरोपी निखिल यादव भी देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कौड़िया गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर के पीछे स्थित बाड़ी में 28 वर्षीय एक किसान का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गहनता से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
Trending
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
