राष्ट्रवाणी: बायनेंस ने दक्षिण एशिया के यूजर्स के लिए 6 महीने का फ्री लर्निंग कैंपेन ‘अकैडमेनिया स्किल-अप’ लॉन्च किया है, जिसका …और पढ़ें बायनेन्स ने साउथ एशिया में लॉन्च किया ‘अकैडमेनिया स्किल-अप’ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| ट्रेडिंग वॉल्यूम और यूजर्स के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेंस (Binance) ने साउथ एशिया के यूजर्स के लिए 6 महीने का फ्री लर्निंग कैंपेन अकैडमेनिया स्किल-अप (Academa Skill-Up) लॉन्च किया है।

हर महीने, प्रतिभागी बायनेंस एकेडमी का एक सिलेक्टेड कोर्स पूरा करके सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं और इनाम जीतने के लिए लकी ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं। इस कैंपेन का मकसद आसान कोर्सेज के जरिए बिगिनर्स को ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स की बेसिक जानकारी देना है। यह पहल इंडस्ट्री की एक बड़ी सच्चाई को दिखाती है।

क्रिप्टो को अपनाने की स्पीड, इसकी समझ से कहीं ज्यादा तेज है। चेनालिसिस 2026 ग्लोबल क्रिप्टो अडॉप्शन इंडेक्स (Chainalysis 2026 Global Crypto Adoption Index) के मुताबिक, जमीनी स्तर पर क्रिप्टो अपनाने में भारत दुनिया में छठे नंबर पर और ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में दूसरे नंबर पर है। बाजार में लाखों नए यूजर्स आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया के हाइप या दोस्तों के कहने पर मार्केट में कदम रख रहे हैं।

लेकिन उनमें से कई लोगों को वॉलेट सिक्योरिटी, स्कैम पहचानने या ब्लॉकचेन के काम करने के तरीके की बेसिक जानकारी नहीं होती। बायनेंस इनाम वाले इस प्रोग्राम के जरिए क्रिप्टो एजुकेशन को जरूरी बना रहा है। बायनेंस में APAC (एशिया-पैसिफिक) के हेड एसबी सेकर (SB Seker) ने कहा, “आज समस्या पहुंच की नहीं है, बल्कि समझ की है।

शुरुआत करने वाले किसी व्यक्ति के लिए, 2 घंटे का एक कोर्स इस बात का अंतर तय कर सकता है कि वो स्कैम को पहचानता है या अपनी जमापूंजी गंवा बैठता है। अकैडमेनिया स्किल-अप को उसी पहले कदम को इनाम देने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि लोग सिर्फ उत्सुकता से नहीं, बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ क्रिप्टो में कदम रखें।” यह प्रोग्राम छह महीने तक चलेगा और हर महीने एक नया कोर्स होगा।

पहला एडिशन 23 सितंबर से लाइव है, जो बिगिनर ट्रैक को कवर करता है। इसमें ब्लॉकचेन बेसिक्स, डेफी (DeFi), वेब3 और ट्रेडिंग के कॉन्सेप्ट शामिल हैं। प्रतिभागियों को 5 अक्टूबर तक अपने सर्टिफिकेट सबमिट करने होंगे, और विजेताओं का ऐलान 15 अक्टूबर को किया जाएगा।

दूसरे एडिशन में ‘एआई अनलॉक्ड: एजेंट्स और स्किल्स’ कोर्स होगा। कोर्स के हर महीने के अपडेट के लिए यूजर्स X पर @BinanceForIN और @BinanceDesi, और बायनेंस साउथ एशिया स्क्वायर चैनल को फॉलो कर सकते हैं। ‘अकैडमेनिया स्किल-अप’ भारत में बाइनेंस की एजुकेशन पहल को और बड़ा बनाता है, जिसमें पहले से ही बाइनेंस एकेडमी, बायनेंस ब्लॉकचेन यात्रा और बाइनेंस केस चैलेंज शामिल हैं।

इन प्रोग्राम्स के उलट, अकैडमेनिया एकदम नए लोगों को टारगेट करता है। यह वेब3 के “सीखो और कमाओ (learn-to-earn)” ट्रेंड की तरह है, लेकिन इसका फोकस बेसिक जानकारी बढ़ाने पर है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version