नयी दिल्ली. सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ‘अखंडा 2: थांडवम’ के साथ तेलुगु फिल्म उद्योग में पदार्पण करेंगी. ‘अखंडा 2: थांडवम’ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और ये 2021 में रिलीज. हुई ‘अखंडा’ की अगली कड़ी है. ‘अखंडा’ और अब इसके सीक्वल दोनों फिल्मों का निर्देशन बायोपति श्रीनु द्वारा किया गया है.

फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं. पहली बार तेलुगु फिल्म कर रहीं मल्होत्रा (17) इसमें जननी की भूमिका निभाएंगी.
‘प्रोडक्शन’ और प्रचारक कंपनी ’14 रील्स प्लस’ ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मल्होत्रा ?के तेलुगु फिल्मों में पदार्पण की खबर साझा की.

पोस्ट में लिखा, ”एक फिरश्ते जैसी मुस्कान और नेक दिल….. ‘बजरंगी भाईजान’ से अपनी पहचान बनाने वाली हर्षाली मल्होत्रा फिल्म ‘अखंडा 2’ में ‘जननी’ के रूप में नजर आएंगी. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” मल्होत्रा ??ने 2015 में कबीर खान की ‘बजरंगी भाईजान’ से अपने फ.ल्मिी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने शाहिदा अज.ीज. की भूमिका निभाई थी, जिन्हें मुन्नी के नाम से जाना जाता है. सुपर हिट रही इस फिल्म में नवाज.ुद्दीन सिद्दीकी भी थे.

सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी नयी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए, मल्होत्रा ने कहा कि उनका किरदार मुन्नी उनके लिए ‘एक एहसास, एक याद और दिल की धड़कन’ है. लेकिन वह अब एक अलग भूमिका के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.
‘अखंडा 2’ फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version