राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुढ़ाबगीचा के बिरनीपारा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करीब तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। लगभग 16 लाख 40 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत इस भवन का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन आरईएस विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते पूरा नहीं हो सका है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार भवन की छत की ढलाई करीब दो वर्ष पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गया। ठेकेदार द्वारा काम छोड़ दिए जाने के कारण भवन अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। विद्यालय में वर्तमान में छठवीं से आठवीं तक की पढ़ाई संचालित होती है। तीन कक्षाओं के लिए केवल दो कमरे उपलब्ध होने के कारण छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाने की सुविधा मिलती, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों रुपये की लागत वाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आपके माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है। संबंधितों को इसको तत्काल पूरा करने हेतु निर्देशित किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version