बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जहरीले सांप के काटने से सगे भाई बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमराटोला गांव में जहरीले सांप के काटने से सोनिया (14) और उसके भाई रामसाय (आठ) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि सेमराटोला गांव के निवासी सरवन आयाम का परिवार रविवार—सोमवार की रात रोज की तरह जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। देर रात लगभग तीन बजे अचानक सोनिया और रामसाय रोने लगे।
अधिकारियों ने बताया कि जब सरवन ने दोनों को देखा तब सोनिया के गाल में और रामसाय के हाथ में सांप के काटने के निशान थे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को वहां से लगभग सात किलोमीटर दूर रामानुजगंज के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रामानुजगंज थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version