राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और वनाच्छादित नारायणपुर जिले में बच्चों के सुनहरे भविष्य की इबारत लिखी जा रही है। अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले नारायणपुर में जिला प्रशासन और शासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता योजना की आधारशिला रखी है।
अभियान के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों को कुपोषण के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से विशेष पौष्टिक लड्डू वितरण कार्यक्रम का भी श्रीगणेश किया गया है।
