नयी दिल्ली. ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान के शनिवार रात केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग के बीच भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि वह इस बारे में ”पूरी तरह से अवगत” है और उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान को लैंडिंग की सुविधा प्रदान की.

सूत्रों के अनुसार, विमान ने किसी विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी, लेकिन ईंधन कम होने के कारण उसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि विमान रात करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षित रूप से उतरा. भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ”एफ-35 के मार्ग परिवर्तन की यह सामान्य घटना है. मामले से भारतीय वायुसेना पूरी तरह से अवगत है और उसने उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान को उतारे जाने की सुविधा दी.” उन्होंने कहा, ”सभी तरह की सहायता दी जा रही है और भारतीय वायुसेना सभी एजेंसियों के साथ समन्वय में है.” विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version