बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बस्तर क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. वहीं सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण रवा सोना की हत्या कर दी है.

उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग नौ बजे हथियारबंद नक्सलियों का दल बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव पहुंचा और मड़कम भीमा पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे घर से बाहर निकाला. बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से भीमा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग 8:30 बजे हमलावर किस्टाराम थाना क्षेत्र के सलातोंग गांव पहुंचे और ग्रामीण रवा सोना (55) को घर से बुलाकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी. बाद में हमलावरों ने सोना की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल वहां के लिए रवाना किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों और घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने ग्रामीण की हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version