राष्ट्रवाणी: रायपुर। CG Crime News रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदाणी फैक्ट्री में रविवार को शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फैक्ट्री के भीतर शराब बेचने का विरोध करने पर छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बलवा में बदल गया।
इस दौरान फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। CG Crime News जानकारी के मुताबिक, रायखेड़ा गांव में शराब की बिक्री का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। बलवा की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
फिलहाल पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है और फैक्ट्री परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बलवा व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Riot at Raikheda Ad factory in Kharora एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो
