राष्ट्रवाणी: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), चार अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी समारोह में शामिल होंगे।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मद्देनजर छह अक्टूबर (मंगलवार) को एम्स बिलासपुर में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। एम्स बिलासपुर में पहला शैक्षणिक सत्र 12 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। मंगलवार को ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध नहीं होगा।
एम्स के रजिस्ट्रार राकेश कुमार सिंह ने मरीजों और आम लोगों से छह अक्टूबर को नियमित जांच या चिकित्सकीय परामर्श के लिए एम्स आने की योजना नहीं बनाने का आग्रह किया है। मरीजों को किसी असुविधा से बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए किसी अन्य दिन का समय लेने की सलाह दी गई है।
हालांकि, ओपीडी बंद रहने के बावजूद एम्स की आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। केंद्रीय मंत्री नड्डा के प्रस्तावित दौरे के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे और रात अपने पैतृक स्थान विजयपुर में रुकेंगे। प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने कहा कि नड्डा के शाम करीब छह बजे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होने, रात करीब नौ बजे विजयपुर पहुंचने और मंगलवार को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
Web Title: एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो
