राष्ट्रवाणी: रायपुर, चार अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बचाव किया और कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया से जुड़े सभी मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन अगर लोगों के मन में कोई संदेह है तो आयोग को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख पासवान ने यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन आयोग तथा उसके कामकाज में जनता का अटूट विश्वास जरूरी है।

पासवान ने कथित चुनावी अनियमितताओं के कारण लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग करने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मांग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या खरगे कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हुए चुनावों को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या खरगे की मांग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा तथा कांग्रेस के 100 अन्य लोकसभा सांसदों के चुनाव रद्द करना भी शामिल है?

पासवान ने कहा कि विपक्षी दल अक्सर विवादित मुद्दे उठाते हैं और फिर बीच में ही उन्हें छोड़ देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग पर विपक्ष के लगातार हमलों से मतदाताओं के मन में बेवजह संदेह पैदा हो सकता है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, “मेरी चिंता हमारे देश के नागरिकों को लेकर है।

अगर विपक्ष इस तरह के बयान दे रहा है और किसी एक नागरिक के मन में भी संदेह या भ्रम पैदा होता है, तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया से जनता का विश्वास कम होना निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए स्वस्थ नहीं है। अगर लोगों के मन में कोई संदेह है, तो उसे स्पष्ट करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है।” पासवान एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर आए थे।

Web Title: पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version