राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में बिरयानी के पैसे मांगना एक होटल मैनेजर को भारी पड़ गया। पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में बिना पैसे बिरयानी ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना का ककतव फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक होटल में पहुंचे और बिरयानी लेने के बाद बिना भुगतान किए वहां से जाने लगे। होटल मैनेजर ने जब उनसे पैसे मांगे तो आरोपी विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान आरोपियों ने बीयर की बोतल मैनेजर के सिर पर फोड़ दी। अचानक हुए हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। हमले का ककतव फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version