राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से पहुंची वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात वन्यजीव तस्करी से जुड़े मामले में सूरजपुर के धारसेड़ी गांव में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने बाघ की खाल को जब्त कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वनमंडल के धारसेड़ी गांव में वककब की टीम ने कार्रवाई के दौरान टीम ने बाघ की खाल के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम वन्यजीव तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। बता दें कि सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वन्यजीवों की खाल की तस्करी से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version