अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी को सिर्फ इस बात का शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है और इसी बात को लेकर आज दोनों में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सीधे पेट्रोल पंप पहुंचा और चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या कर दी.

युवती पेट्रोल पंप में काम कर रही थी, इस दौरान आरोपी पेट्रोल पंप पहुंचा और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. लड़की खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप परिसर में इधर-उधर भागने लगी लेकिन युवक लगातार उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला कर घायल करता रहा. इसके बाद युवती जब जमीन पर गिर गई. तब आरोपी उसे छोड़कर भाग गया लेकिन घटनास्थल से 500 मीटर दूर ही भाग कर पहुंचा था कि हल्ला होने के बाद लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र निवासी विद्यावती उर्फ भारती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर पिछले 6 महीने से अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप में काम कर रही थी. वहीं आरोपी योगेंद्र से उसका पुराना परिचय था, क्योंकि योगेंद्र भी उसी के इलाके का रहने वाला था. दोनों आपस में फोन पर बातचीत करते थे वहीं आरोपी युवक भी कई बार उसके पेट्रोल पंप में पहले भी आया था लेकिन तब किसी को समझ नहीं आया था कि आखिर वह पेट्रोल पंप में क्यों आता है.

आज दोपहर 12:00 बजे के करीब आरोपी योगेंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचा. पेट्रोल पंप परिसर के बाहर बाइक को खड़ी कर युवती के पास पहुंचा और बिना कुछ बातचीत किए सीधे उसे चाकू से मारने की कोशिश करने लगा तो दूसरी तरफ जान बचाने के चक्कर में भारती भी पेट्रोल पंप परिसर में इधर-उधर भागने लगी. तब तक भारती पर आरोपी योगेंद्र ने इतना हमला कर दिया था कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, पूरा फर्श खून से सन गया.

आरोपी मौके पर ही चाकू फेंक कर भागने लगा, लेकिन उसके हाथ में एक लोहे का राड भी था ताकि अगर उसे कोई पकड़ने की कोशिश करें तो वह रॉड से हमला कर दे, इसी दौरान हमला कर भागते देख एक युवक ने उसे पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version