अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बंग समाज के दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बड़ी वारदात हो गई. रात करीब 10 बजे 10 से 15 हथियार बंद बदमाशों ने कांग्रेस के जिला सचिव दिलीप धर और उनके सहयोगियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सहयोगी भी घायल हुए हैं, सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के भगवानपुर में बंग समाज के द्वारा दुर्गा पूजा का कार्यक्रम हर साल कराया जाता है, रात में दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम था, जिसमें कांग्रेस के जिला सचिव दिलीप अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए थे. तभी एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा. जब विवाद बढ़ा तब चाकू तलवार और अन्य हथियारों से लैस बदमाश मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दिलीप पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे उनके सहयोगियों पर भी लगातार हमला किया गया. इस हमले में दिलीप सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दिलीप के पुत्र का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले में अगर सही तरीके से जांच करेगी तो आरोपियों का नाम सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा, आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version