सीजी न्यूज ऑनलाइन 4 अक्टूबर 2026। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया और इसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। अगले वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आईसीसी के इस अहम टूर्नामेंट के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया और बताया कि भारत किस टीम के साथ इस वर्ल्ड कप को जीतने में सफल हो सकता है।
गांगुली ने 3 तेज गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर को दिया मौका
सौरव गांगुली ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन स्टार स्पोर्ट्स पर किया और हार्दिक पंड्या को टीम का की प्लेयर बताया। सौरव गांगुली ने साफ तौर पर कहा कि इस वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में टॉप 5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल होंगे। गांगुली के मुताबिक भारत को अपने टॉप 5 में किसी भी तरह का बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ये सभी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं और दुनिया में कहीं भी रन बनाने में समर्थ हैं।
गांगुली ने भारत की प्लेइंग इलेवन में बैटिंग क्रम पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को रखा जो बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में समान रूप से प्रभावी रहते हैं। वहीं उन्होंने सातवें नंबर के लिए तीन खिलाड़ियों शिवम दुब, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का विकल्प दिया और कहा कि पिच व कंडीशन को देखते हुए इनमें से किसी एक को मौका देना चाहिए। उन्होंने 8वें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रखा जबकि टीम में तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को शामिल किया।
गांगुली ने कहा कि भारत को नंबर 7 पर एक बैटर या बैटिंग ऑल-राउंडर की जरूरत होगी क्योंकि साउथ अफ्रीका की कंडिशन में उन्हें काफी नीचे तक बैटिंग करनी पड़ सकती है। मुझे नहीं पता कि रविंद्र जडेजा के नाम पर विचार किया जाएगा या नहीं। अगर किया जाता है तो जडेजा, दुबे या सुंदर में से कोई एक नंबर 7 पर खेल सकता है। अक्षर के नंबर 8 पर होने से बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत और संतुलित हो जाएगी।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए गांगुली द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे/रविंद्र जेडजा/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
