जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला से गैंगरेप करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले गए थे, जहां बारी-बारी से रेप किया और फरार हो गए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला (30) मंदिर परिसर में रहती है। उसका कोई नहीं है। दूसरों के यहां घरेलू काम करके वह अपना गुजारा करती है। 28-29 सितंबर की रात 1:30 से 2 बजे के बीच वह मंदिर परिसर लौट रही थी। इस बीच 3 बाइक में सवार 7 युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया। फिर महिला को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए, जहां सभी ने महिला से रेप किया।

CCTV से हुई आरोपियों की पहचान

गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला चांपा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बताए अनुसार पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें 3 बाइक पर 7 युवक नजर आए। पुलिस ने इसकी पहचान कर हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने जुर्म स्वीकार किया।

7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

BNS की धारा 70(1) 87 के तहत केस दर्ज किया गया। सभी आरोपी चांपा के वार्ड नंबर- 13-14 और घोघरा गांव के रहने वाले हैं, जिसमें प्रदीप मनहर (19), शिवम बंजारे (19), कृष्ण खूंटे (19), अनिल महिलांगे (19), सूरज टंडन (19), दीपेश कुमार कुर्रे (19) और शानू मीरझा (19) शामिल है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version