राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:30 बजे रायपुर से रवाना होकर 10:50 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे भोरमदेव से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे. रायपुर. राज्य में पहली बार आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन आज सुबह 11 बजे रायपुर के एक निजी होटल में होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि खेल मंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान प्रदेश के नामचीन खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और खेल विशेषज्ञ खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर मंथन करेंगे.स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी. सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की नई पहचान दिलाना है. कांकेर. जिले में सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है. दो बच्चों की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधीन संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती हैं, वहीं 2 गंभीर पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच और उपचार किया जा रहा है. इसी बीच जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती 2 बच्चों दुर्गा हुर्रा और विनोद कुमार निवासी मरमपानी दुर्गुकोंदल के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि परिजना बच्चों को अपने साथ घर लेकर चले गए हैं. हालांकि उन्हें दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हालात का जायजा लेने 28 जुलाई को कांकेर प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे बस्तर संभाग के सभी सीएमएचओ की बैठक लेंगे. बच्चों की स्वास्थ्य जांचस्थान- टाटीबंध स्थित हाईटेक आंगनबाड़ीसमय- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक.सिद्ध चक्र महामंडल विधानसंस्थान – श्रीमुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्टस्थान- अमलतास केसल, कचना स्थित मंदिर मेंसमय- सुबह 10 बजे से.
Trending
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 80 प्रतिशत रकबे में हुई बोनी – राष्ट्रवाणी
- शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी, बिजली बिलिंग में आई पारदर्शिता – राष्ट्रवाणी
