राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद रात 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. रायपुर. बस्तर के पूर्व घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में आज से तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी. 12 से 14 अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए नक्सलियों की तथाकथित राजधानी कही जाने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी. यात्रा के जरिए बस्तर के संवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया जाएगा. राजनांदगांव. जिला पुलिस बल के जवान महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली नेशनल ट्रायथलॉन गेम्स में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं. प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक किया जाएगा. इस दौरान पुलिस जवान ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. जगदलपुर. छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं की अनूठी पहचान माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आगाज बुधवार, 12 अगस्त 2026 से होगा. हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में पारंपरिक पाट जात्रा पूजा विधान संपन्न होगा. इसी के साथ करीब 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. रायपुर. छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता पीएचडी, NET, सेत कल्याण संघ के बैनर तले आज नया रायपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस प्रदर्शन में अतिथि व्याख्याता मानदेय भुगतान, नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे. शनि प्रगट उत्सवसंस्थान- श्रीशनि मंदिर ट्रस्टस्थान- महादेव घाट रोड लाखेनगर स्थित मंदिर मेंसमय- सुबह 7 बजे से तेल अभिषेक. दोपहर 12 बजे हवन. शाम 5 बजे से कीर्तन व प्रसाद भंडारा.रामकथाकथावाचक- संत शंभूशरण लाटासंस्थान- रामकथा प्रचार समितिस्थान- समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियमसमय- दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version