राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित ‘पोषक सहारा–दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम वर्ष 2026’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जहां वह हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे. रायपुर. भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोबारा सहयोग केंद्र की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है. 3 से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा. इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे. सहयोग केंद्र में 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे. रायपुर. स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. रायपुर के लोधीपारा और शंकर नगर क्षेत्र में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज सुबह करीब 11:30 बजे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे. इस दौरान ‘स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ’ अभियान के तहत आम नागरिकों से फॉर्म भरवाए जाएंगे. कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से लोगों की सहमति जुटाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनआंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. रायपुर. मंत्री दयालदास बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे. मंत्री बघेल दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे. वह जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान मंत्री बघेल बाबा भुतेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे. इसके उपरांत वे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version