राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब के अंदर से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी
- सोना ₹3000 और चांदी ₹6200 महंगी, अब खरीदें या नहीं? अजय केडिया बोले- गोल्ड तोड़ेगा रिकॉर्ड; सिल्वर कहां तक भागेगी? – राष्ट्रवाणी
- Varanasi के बाद महेश बाबू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एस एस राजामौली के बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे दाऊद ने इनवाइट…’, 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद! – राष्ट्रवाणी
- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट – राष्ट्रवाणी
