राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पैकेटों में रखी हेरोइन और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त चिट्टा की कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी पुलिस को 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हर्ष सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) नदपस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
Trending
- प्रदेश में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण – राष्ट्रवाणी
- 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का लपग सिलेंडर, ऐप से होगी बुकिंग – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
