राष्ट्रवाणी: सारंगढ़-बिलाईगढ़/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। एक ओर उफनते नाले में कार बह गई, तो वहीं दूसरी ओर अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के माधोपली क्षेत्र में उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर हुई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन शाम ढलने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया है। कल सुबह से फिर खोजबीन शुरू की जाएगी। बिलासपुर। अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना कोनी थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार के पास की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है। फिलहाल, कोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version