राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी के ठीक सामने रेलवे फाटक के पास युवकों के बीच सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई मारपीट के दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों और मुक्कों की बरसात कर दी। इस दौरान एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। मारपीट के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित युवक सीएसईबी चौकी पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
