राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर गतौरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नन्हा बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के साथ गौसेवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद करीब 10 गौवंश उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 9 गौवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बछड़े को तत्काल गौरी गोपाल गौ सेवा धाम, छतौना पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, गौसेवक और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत गौवंशों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों और गौसेवकों का कहना है कि बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत लगाने तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
Trending
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
