राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हो गई। प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी गड़बड़ी के चलते तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिससे वहां कार्यरत 5 श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झुलसे श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डु यादव के रूप में हुई है। सभी को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से झुलसे चौखट सिंह , प्रमोद सोनी नाम श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन श्रमिक का ईलाज ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से घायलों के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
