राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने करीब 8 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संभाग आयुक्त कार्यालय, दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल पांच लाख रुपये लिए थे।

रकम लेने के बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। दरअसल, मामला वर्ष 2018 का है। डाक बंगला, पुरैना निवासी डी. सत्य साईं ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी शमीम खान ने संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी और उसके परिचित सीएच बैकुंठ राव ने उसे कुल पांच लाख रुपये दे दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट, पैसों के लेन-देन से जुड़ा वीडियो और लोन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। इन दस्तावेजों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, पुलिस टीम ने आरोपी शमीम खान को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी रकम देने से पहले संबंधित विभाग और नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी तरह पुष्टि करें।

नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करेंछत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version